यूपी कांग्रेस ने प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि प्रदेश में सरकार बनने पर इंटर पास छात्राओं को स्मार्ट फोन देंगे व ग्रेजुएट छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 100 करोड़ कोरोना के टीके लगने पर स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी है। यहां पढ़ें सभी प्रमुख खबरें
यूपी: तीन दिन के अंदर यूपी कांग्रेस का दूसरा बड़ा एलान, इंटर पास छात्राओं को स्मार्टफोन व ग्रेजुएट को देंगे स्कूटी
यूपी चुनाव 2022 में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने का एलान करने के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को एक और बड़ी घोषणा की है। यूपी कांग्रेस ने एलान किया है कि प्रदेश में सरकार बनने पर इंटर पास छात्राओं को एक-एक स्मार्ट फोन वितरित किया जाएगा। वहीं, ग्रेजुएट हो चुकी छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिट स्कूटी दी जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर
100 करोड़ टीके लगने पर योगी ने दी बधाई, बोले- लापरवाही न करें लोग
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ टीके लगाए जाने पर स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंटलाइन कर्मचारियों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को लापरवाही न करने की सलाह दी है।
पढ़ें पूरी खबर
पुलिस स्मृति दिवस: मुख्यमंत्री योगी ने 25 फीसदी आहार भत्ता बढ़ाने का किया एलान, दो हजार रुपये मोबाइल खर्च
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के पुलिस लाइंस में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों का आहार भत्ता 25 फीसदी बढ़ाने का एलान किया है।
पढ़ें पूरी खबर
अयोध्या: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रामलला के दर्शन किए और मंदिर निर्माण की प्रगति देखी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने रामलला के दर्शन किए और मंदिर निर्माण की प्रगति देखी ।रामलला के दरबार में पहुंचने पर पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने उन्हें प्रसाद व रामनामा भेंट कर स्वागत सम्मान किया।
पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री योगी ने सात मंजिला विशिष्ट अतिथि गृह का किया लोकार्पण, बोले- अब होटलों में नहीं ठहरेंगे मेहमान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में अति विशिष्ट अतिथियों के प्रवास हेतु अति विशिष्ट गृह नैमिषारण्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार के लिए एक उपलब्धि है। अभी तक राज्य सरकार के मेहमानों को होटल में ठहराना पड़ता था पर अब उनके लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त गेस्ट हाऊस उपलब्ध होगा।
पढ़ें पूरी खबर