फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP:यूपी चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस, सपा ने घोषित की राज्य कार्यकारिणी

Tue, 19 Oct 2021 06:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कांग्रेस ने यूपी चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने का एलान कर हलचल मचा दी है। वहीं, सपा ने राज्य कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का एलान किया है। वहीं, सपा ने भी मंगलवार को राज्य कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें समाज के हर तबके को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन

कांग्रेस का नया नारा: 'लड़की हूं...लड़ सकती हूं', प्रियंका का एलान- यूपी में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40 फीसदी टिकट (उम्मीदवार) महिलाओं को देंगे। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े। पढ़ें पूरी खबर 

कांग्रेस के महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने के एलान को मायावती ने बताया 'कोरी नाटकबाजी'
कांग्रेस द्वारा यूपी के विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों को 40 फीसदी टिकट दिए जाने की घोषणा पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पलटवार किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: सपा ने 72 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी घोषित की, सभी वर्गों को दिया प्रतिनिधित्व
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद मंगलवार को 72 सदस्यीय उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी में कोरोना टीकाकरण 12 करोड़ पार, बना नया रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश में टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बन गया है। सोमवार शाम तक 12 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाए गए। अब तक 62.67 फीसदी लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

फर्जी अंकपत्र मामले में भाजपा विधायक खब्बू तिवारी को 29 साल बाद सजा, पांच साल का कारावास
फर्जी मार्क्सशीट के आधार पर अगली कक्षा में प्रवेश लेने के करीब 29 साल आठ माह पुराने एक मामले में कोर्ट ने गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू समेत तीन लोगों को पांच-पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें