फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: बारिश के बाद तबाही का सिलसिला जारी, 28 साल बाद लखनऊ करेगा क्रिकेट टेस्ट मैच की मेजबानी

Sat, 18 Sep 2021 06:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में भारी बारिश ने शहरों के विकास के दावों की पोल खोल दी है। कई जगह सड़कें धंस गई हैं। यहां पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में भारी बारिश के बाद तबाही का सिलसिला जारी है। कई जिलों में कच्चे मकान ढहने से लोगों के मरने की खबरें आ रही हैं। वहीं, कई जगह सड़कें धंस गई हैं। लखनऊ में 28 साल बाद भारत व न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


यूपी में बारिश ने की मुसीबत : जगह-जगह हादसे, प्रदेशभर में 32 की मौत
प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश कई जगह कहर बन कर टूटी। लगातार बारिश के कारण दीवार और मकान गिरने से 32 लोगों की जान चली गई। अवध के विभिन्न जिलों में 19 लोगों की, जबकि मऊ में मां व दो मासूम बच्चों समेत दंपती, आजमगढ़ में तीन, एटा में दो और गाजीपुर व जौनपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। पढ़ें पूरी खबर

नहीं थमा बारिश से तबाही का सिलसिला: छप्पर का मकान ढहने से मां की मौत, बेटी घायल
दो दिन हुई तेज बारिश रुकने के बाद भी तबाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पेमापुर गांव में छप्पर का मकान ढहने से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


सलमान खुर्शीद बोले- भाजपा है यूपी की सबसे बड़ी समस्या, लोगों को बांटकर और डराकर करना चाहती है राज
कांग्रेस 2022 चुनावी घोषणा पत्र के चेयरमैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने शनिवार को दारागंज झुग्गी झोपड़ी के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। पढ़ें पूरी खबर

बोर्ड की 10वीं और 12वीं की इंप्रूवमेंट परीक्षाएं शुरू, कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से हो रहा पालन
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की इंप्रूवमेंट परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां शुक्रवार देर शाम तक तैयारियां चलती रही। कहीं डेस्क स्लिप लगाए जा रहे थे तो कहीं बारिश की वजह से निदेशालय में बने कंट्रोल रूम से कटे केंद्रों की गड़बड़ियां दूर की जा रहीं थीं। पढ़ें पूरी खबर

सीतापुर: सब्जी काटने वाले चाकू से देवर ने भाभी का गला रेत कर मार डाला
थाना रामकोट इलाके में शुक्रवार की देर रात किसी बात को लेकर उपजे विवाद के बाद देवर ने भाभी की चाकू से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें