फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: डीएल आवेदकों को दोबारा लेनी होगी तारीख, बारिश के कारण आरटीओ कार्यालय का कामकाज हुआ ठप

Sat, 18 Sep 2021 04:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शुक्रवार को बारिश के कारण आवेदन करने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन सका अब इसके लिए आवेदकों को फिर से स्लॉट बुक करना होगा। इसके लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को जिन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, वह बारिश के कारण आरटीओ कार्यालय नहीं पहुंच सके। ऐसे में इनके आवेदन रद्द कर दिए गए। अब आवेदकों को अगली तारीख लेनी होगा।

विज्ञापन


यही नहीं, आरटीओ कार्यालय में पानी भर जाने से दूसरे दिन शुक्रवार को भी कामकाज ठप रहा। ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय के आरआई प्रशांत कुमार ने बताया कि रोज 700 के आसपास डीएल संबंधित आवेदन आ रहे हैं। लेकिन बारिश के कारण 150-200 आवेदक ही पहुंच सके।

बाकियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए। बाकी आवेदकों को दोबारा तारीख लेनी होगी। इसके लिए पूर्व में किए गए आवेदन के अप्लीकेशन नंबर पर ही नया टाइम स्लॉट मिल जाएगा। कोई फीस नहीं जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें