यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के नजदीक आते जाने के साथ ही नेताओं का पार्टी बदलना जारी है। बुधवार को सपा के चार एमएलसी भाजपा में शामिल हो गए। वहीं, लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में एक हृदय विदारक घटना हो गई। गृह प्रवेश पार्टी के बाद पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पढ़ें प्रमुख खबरें
यूपी चुनाव : अखिलेश को बड़ा झटका, सपा के चार एमएलसी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
सपा के चार एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, नरेन्द्र भाटी, सीपी चंद और रमा निरंजन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। स्वतंत्रत देव सिंह ने कहा कि राज्य में सपा के वफादार सिपाही रहे नरेन्द्र भाटी के जुड़ने से भाजपा को ताकत मिलेगी और सपा का 100 प्रतिशत सफाया होगा।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ: गृह प्रवेश पार्टी के बाद पति ने पत्नी को गला दबाकर मार डाला और खुद भी फांसी पर लटका
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित गंगोत्री विहार फेस दो में नवनिर्मित घर में मंगलवार रात गृह प्रवेश की पार्टी के बाद बुधवार सुबह दंपती का शव संदिग्ध हालात में बेडरूम में मिला। रिश्तेदारों ने खिड़की का शीशा तोड़ किसी तरह से दरवाजा खोलने के साथ ही पुलिस को सूचना दी।
पढ़ें पूरी खबर
महिलाओं में जोश भरते हुए बोलीं- सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद ना आएंगे
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जनता का दिल जीतने बुधवार को धर्मनगरी पहुंचीं। प्रियंका ने स्वामी मत्स्यगजेंद्रनाथ मंदिर में पूजन कर सभी का अभिवादन किया। मंदिर में पूजन के बाद प्रियंका मंदाकिनी किनारे बने मंच पर पहुंची।
पढ़ें पूरी खबर
चिंताजनक: केजीएमयू में हर 7वें दिन भर्ती हो रहा यौन शोषण का शिकार मासूम, लड़कियों का प्रतिशत ज्यादा
हाल के दिनों में मासूमों के साथ यौन शोषण की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। केजीएमयू में हर सातवें दिन दुष्कर्म पीड़ित एक बच्चा भर्ती हो रहा है। कई बच्चों का सरकारी अस्पताल में भी इलाज होता है। पीड़ितों में लड़कियों का प्रतिशत ज्यादा है, लेकिन लड़के भी इसका शिकार हो रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी : पीईटी में 50 फीसदी अंक तो एडेड स्कूलों में कर सकेंगे आवेदन
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में 50 फीसदी अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त विद्यालयों में लिपिक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
पढ़ें पूरी खबर