फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान, फुटकर सब्जी विक्रेता दे रहे ये तर्क

Sat, 26 Sep 2020 03:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्याज की बढ़ती कीमत परेशान करने लगी है। थोक व फुटकर सब्जी विक्रेता अपनी मनमानी छिपाने के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं, पर इन सबके बीच जेब आम जनता की ढीली हो रही है। पिछले चार-पांच दिनों से फुटकर विक्रेता 45 से 50 रुपये किलो तक प्याज की कीमत वसूल रहे हैं। कुछ दिन पहले तक 30-35 रुपये में बिकने वाले प्याज की कीमत में अचानक से आई बढ़ोतरी हैरान-परेशान करने वाली है। 
विज्ञापन


फुटकर विक्रेता बोले, प्याज नहीं
भूतनाथ के सब्जी विक्रेता अलाउद्दीन वराइनी ने बताया कि मंडी से ही प्याज 38 रुपये में मिल रहा है। सिकंदरबाग पर सब्जी बेचने वाले विनोद और कल्याणपुर सब्जी मंडी से सप्लाई देने वाले विजय कहते हैं कि प्याज आ ही नहीं रहा है, मंडी में यही कहा जाता है। हमें वहां से जिस भाव में मिलता है, उसमें भाड़ा जोड़कर ग्राहक से लेते हैं।

विनोद का कहना है कि प्याज नहीं है तो जमाखोरी बढ़ गई है, इसलिए 50 रुपये में बेचना मजबूरी है। मोहनलालगंज के फुटकर सब्जी विक्रेता पप्पू, राजेश और मलिहाबाद के सब्जी विक्रेता पिंटू ने बताया कि हम दुबग्गा मंडी से सब्जियां लाते हैं। वहां 180-200 रुपये प्रति पांच किलो में प्याज मिलता है। इसमें भाड़ा आदि जोड़कर आगे ग्राहकों को देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पर्याप्त प्याज का दावा, नहीं मिल रहे खरीदार 

दुब्ग्गा मंडी में रखा प्याज - फोटो : amar ujala
दुबग्गा नवीन सब्जी व फल मंडी से घर तक पहुंचने में प्याज डेढ़ से दोगुना महंगा हो जा रहा है। थोक मंडी से एक ही कीमत में खरीद होती है। खुदरा मंडियों व बाजारों में अलग-अलग कीमतों में प्याज बेचा जा रहा है। शुक्रवार को मंडी में तीन अलग-अलग किस्म के प्याज 20 से 33 रुपये किलो की दर से बेचे जा रहे थे।

यही प्याज बाहर बाजारों और फुटकर में 40-50 रुपये प्रति किलो में बेचा जा रहा है। दुबग्गा मंडी के थोक आढ़ती एजाज और रेहान ने बताया कि 3000 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक प्याज की कीमत हो गई है। प्याज नासिक से मंगाया जा रहा है। वहीं, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से आने वाला प्याज 3000 से 3300 रुपये क्विंटल बेचा जा रहा है। आढ़ती एजाज ने कहा कि प्याज की फसल अधिक होने से कीमतों में ज्यादा गिरावट आई है। प्याज भरपूर है और कीमत में कमी होगी। 

दामों पर लगातार नजर
दुबग्गा नवीन सब्जी व फल मंडी प्रभारी योगेश कुमार दुबे ने बताया कि दाम निर्धारित करने की व्यवस्था है। मंडी के कर्मचारी लगातार रेट पर नजर रखते हैं। सरकार केवल इस बात पर नजर रखती है कि कोई भी व्यवसायी तय मानक से अधिक वस्तुओं का स्टॉक नहीं रखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें