फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के 62 जिलों में कोरोना का एक भी नया मामला नहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 250 से कम

Sun, 05 Sep 2021 12:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। प्रदेश के 62 जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक 29 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। जनपद अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, भदोही, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कौशाम्बी, ललितपुर, महोबा, मथुरा, मीरजापुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सोनभद्र और सीतापुर में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

विज्ञापन


बीते 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 62 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 13 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए।

विगत 24 घंटे में 02 लाख 34 हजार 971 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 18 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 31 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब तक 16 लाख 86 हजार 354 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 250 से भी कम रह गई है। आज प्रदेश में कोरोना के कुल 235 मरीज है। कोरोना की रिकवरी दर 98.7 फीसदी है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में देश का सर्वाधिक टीकाकरण

प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 07 करोड़ 75 लाख के पार हो चुका है। अब तक 06 करोड़ 47 लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। अब तक 07 करोड़ 34 लाख 53 हजार 81 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें