फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के बर्थडे के दिन पत्नी को फांसी पर लटकाया, पढ़ें पति की दरिंदगी

Wed, 13 Jul 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पत्नी और बेटी के साथ व‌िनीश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजाजीपुरम में दहेज लोभी पति विनीश पर ऐसी हैवानियत सवार हुई कि वह मंगलवार सुबह से ही पत्नी गुंजन को पीटता रहा। बेटी शुभि के दूसरे बर्थडे की तैयारियों में जुटी गुंजन सब सहती रही। दर्द जब सहन नहीं हुआ तो उसने बहन को एसएमएस से पति द्वारा दी जा रही प्रताड़ना के बारे में बताया था। 
विज्ञापन


दोपहर होते-होते विनीश ने सारी हदें पार कर दीं और गुंजन को मौत के घाट उतार दिया। इस बीच बहन से जब प्रताड़ना की जानकारी मिली तो गुंजन के मायके वालों ने फोन किया, कॉल रिसीव नहीं हुई तो वह उसके घर पहुंचे गए। उनके पहुंचने पर विनीश गुंजन का शव कार में लादकर भाग निकला और कहा कि फांसी लगाकर गुंजन ने खुदकुशी की है। पिता व भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

एसओ तालकटोरा अशोक कुमार यादव ने बताया कि राजाजीपुरम के एफ-ब्लॉक स्थित अपार्टमेंट में तीसरे तल पर रहने वाले विनीश कुमार निगम ने बेटी शुभि के दूसरे बर्थडे की तैयारी में जुटी पत्नी गुंजन की मंगलवार दोपहर पिटाई की। बुरी तरह पिटी गुंजन उर्फ रेनू ने अपनी बहन नीतू को एसएमएस भेजकर प्रताड़ना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


नीतू ने गुंजन को कई बार कॉल की। फोन रिसीव न होने पर उसने नाका क्षेत्र के मालवीयनगर में रहने वाले अपने पिता अशोक निगम व भाई विवेक को बताया। विवेक ने गुंजन व विनीश के मोबाइल नंबर डायल किए। कॉल रिसीव न होने पर विवेक परिवारीजनों को साथ लेकर गुंजन की ससुराल पहुंचा। 
Trending Videos

ममृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
इस बीच विनीश ने फोन करके गुंजन की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। आरोप है कि मायके वालों के पहुंचने से पहले विनीश ने परिवारीजनों की मदद से गुंजन का शव फंदे से उतार कर कार में लादा। घर पहुंचे विवेक से कहा कि गुंजन की सांस चल रही है और उसे कुछ दूर स्थित निजी अस्पताल ले जा रहा है। 

मायके वाले अस्पताल पहुंचे लेकिन, विवेक वहां नहीं था। आसपास के अस्पतालों में तलाश के साथ विवेक को कॉल करते रहे। काफी देर बाद विवेक ने कॉल रिसीव करके बताया कि ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने गुंजन को मृत घोषित कर दिया है और शव मॉर्च्युरी ले जा रहा है। 

मॉर्च्युरी में गुंजन का शव देखकर मायके वाले रो पड़े। शरीर पर चोटें व गले पर कसाव का निशान नजर आने पर विनीश, उसके पिता राकेश, भाई हिमांशु निगम व बहन श्वेता पर दहेज की खातिर हत्या आरोप लगाया। विवेक अपने पिता अशोक निगम को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने तालकटोरा थाने पहुंचा। 
विज्ञापन

शादी के बाद से ही मांग रहा था दहेज

डेमो प‌िक
बहन की मौत पर रो रहे विवेक ने बताया कि साढ़े तीन साल पहले गुंजन की शादी एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत विनीश निगम से की थी। शादी के कुछ दिनों बाद विनीश व उसके परिवारीजनों ने दहेज में दो लाख कैश की मांग को लेकर गुंजन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 

बीएसएनएल से सेवानिवृत्त पिता अशोक निगम ने कुछ दिनों में मांग पूरी करने की बात कही तो गुंजन को मायके छोड़ गया। किसी तरह व्यवस्था करके ससुराल वालों को रकम दी। इस पर विनीश ने स्टांप पर लिखापढ़ी कराई और गुंजन को सशर्त अपने घर ले गया। दो साल पहले गुंजन ने शुभि को जन्म दिया लेकिन, प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। 

हालात सुधरने की आस में दिन काट रही गुंजन मंगलवार सुबह से अपनी बेटी के दूसरे जन्मदिन की तैयारी में थी। इस बीच विनीश व परिवारीजनों ने मायके वालों से रुपये दिलाने को कहा। इन्कार पर गुंजन को जमकर पीटा और उसकी जान ले ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें