फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: डिंपल यादव ने गोंडा में किया प्रचार, बोलीं - सपा ही रिश्तों को निभाना जानती है, मोदी सरकार को निशाने पर

Sat, 18 May 2024 05:01 PM IST
ishwar ashish एएनआई, गोंडा

सार

पांचवें चरण के प्रचार के अंतिम दिन सपा नेता डिंपल यादव ने गोंडा में पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार किया और कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है।
विज्ञापन
गोंडा में प्रचार करतीं सपा नेता डिंपल यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता व मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने प्रचार के अंतिम दिन गोंडा में पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार किया और जनता को भारी बहुमत से उन्हें जिताने की अपील की है।
विज्ञापन


डिंपल यादव ने कहा कि सिर्फ समाजवादी पार्टी ही है जो कि रिश्तों और संबंधों को निभाना जानती है। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है।

उन्होंने जनता से सपा को वोट करने का वादा लिया। कहा कि आप सभी मतदान करें और सपा प्रत्याशी को जिताएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार 10 साल से झूठ बोल रही है और जनता की समस्याओं को नहीं सुन रही है। अब उनके जाने का समय आ गया है।
विज्ञापन




पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है जिसके लिए प्रचार थम गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें