एलडीए के 15 सितंबर से 15 नवंबर के बीच अवैध निर्माण सील करने की कार्रवाई का रिकॉर्ड देखें तो जोन-4 और जोन-7 में कोई सील की कार्रवाई नहीं हुई है। जोन-4 में अलीगंज और आसपास के इलाके आते हैं जो कि गोमतीनगर की तरह आवासीय में व्यावसायिक उपयोग के लिए बदहाल हो चुके हैं। जोन-7 में ठाकुरगंज से लेकर बसंतकुंज योजना तक का क्षेत्र है। यहां भी अवैध निर्माण खुलेआम चालू हैं, पर कार्रवाई शून्य है। पुराने शहर वाले जोन-6 में भी इन दो महीने में सिर्फ एक कार्रवाई सील की हुई है।
सिर्फ गोमतीनगर में चल रही कार्रवाई
प्रवर्तन जोन -- सील अवैध निर्माण
जोन-1 -- 13
जोन-2 -- 4
जोन-3 -- 7
जोन-4 -- शून्य
जोन-5 -- 7
जोन-6 -- 1
जोन-7 -- शून्य
अवैध निर्माणों पर सख्ती के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, निगरानी भी की जा रही है। बिजली काटने के लिए लेसा के साथ कार्रवाई शुरू की गई है। सभी अवैध निर्माण पर सील या काम रुकवाने के बाद लेसा को बिजली नहीं देने या कनेक्शन काटने का पत्र जाता है। -प्रभु एन सिंह, वीसी, एलडीए