फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः थाने के पास कार सवार युवक को मारी गोली, मोबाइल लूटा

Mon, 18 Nov 2019 12:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीड़ित संतोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में विभूतिखंड थाने से चंद कदमों की दूरी पर तीन बदमाशों ने कार सवार प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक संतोष कन्नौजिया को गोली मार दी। बदमाशों ने दो बार फायरिंग की। एक गोली शिक्षक के बाएं कोहनी के नीचे लगी। गोली की आवाज सुनकर राहगीर जुटने लगे तो बदमाश पैदल भाग निकले।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, कार में बियर की कई कैन और चप्पलें मिली है। जांच की जा रही है। चिनहट के मटियारी स्थित यशोदानगर निवासी संतोष कन्नौजिया सीतापुर में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं।

वह रविवार शाम कार में सीएनजी भरवाने विभूतिखंड थाने के पास पहुंचे। रात 9.30 बजे सीएनजी भरवाने के बाद वह कुछ दूर स्थित तिराहे पर सुनसान स्थान देखकर कार में बैठकर बात करने लगे। इस बीच तीन युवक आए। एक युवक ड्राइविंग सीट की तरफ खड़ा था। दो युवक दूसरी तरफ।

विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम को दी सूचना

एक युवक ने पॉलीटेक्निक चौराहे पर जाने का रास्ता पूछा। संतोष अभी रास्ता ही बता रहे थे। इस बीच एक ने तमंचा निकाल लिया और गाड़ी की पिछली सीट पर जाने को कहा। विरोध पर उसने गोली मार दी। गोली संतोष की कोहनी के नीचे लगी।

वह कार से निकलकर भागे और शोर मचाने लगे। राहगीर जुटने लगे तो हमलवार भाग निकले। इसके बाद वह कार लेकर सीएनजी पंप पर पहुंचा और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीड़ित के मुताबिक, बदमाशों का इरादा कार लूटने का था।
विज्ञापन

कार में मिला बियर कैन व हवाई चप्पल

प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी के मुताबिक, कार में बियर की कई कैन व चप्पले मिली हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। मोबाइल नहीं मिल रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आशंका है कि गोली चलाने वाले संतोष के साथ ही कार में बैठकर बियर पी रहे थे। किसी बात पर कहासुनी हुई। जिस पर गोली चलाकर भाग निकले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें