भारत माता के जयघोष की गूंज के बीच जिले में स्वतंत्रता दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर देश की एकता को मजबूत रखने का संकल्प लिया।
कलेक्ट्रेट में डीएम पवन अग्रवाल, पुलिस लाइन में एसपी विकास कुमार, विकास भवन में सीडीओ संजीव मौर्य ने ध्वजारोहण किया साथ ही एमएलके महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी के वाचक कर मुल्ला हुसैन, माता सरन मिश्र, गुलाब चंद यादव, किशुन प्रसाद, अजय कुमार को एसपी ने अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया।