फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आजादी के जश्न में डूबा बाराबंकी, स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के परिजन सम्मानित

Thu, 15 Aug 2024 01:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया। इस मौके पर यूपी सरकार के मंत्री सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले में आजादी की वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। शहर से लेकर गांव तक तिरंगा लहरा रहा है। मलिन बस्तियों से लेकर पाश कॉलोनी तक में देशभक्ति की धूम है।

विज्ञापन


शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में खाद एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे। यहां मंत्री ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह समेत तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया।

मंत्री शर्मा ने यहां स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की यह 78वीं वर्षगांठ आज पूरा देश मना रहा है। राष्ट्र भक्ति हर चीज से बड़ी है। यह आजादी ऐसे नहीं मिली बल्कि इसके लिए हजारों लोगों ने अपना बलिदान दिया और अंग्रेजों से लोहा लेने में घर बार छोड़कर आए। इस मौके पर यहां स्कूटी बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें