फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर जलाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में घैला पुल के पास कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में सोमवार दोपहर एक युवती का अधजला शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए। हालांकि रात तक न तो मृतका की पहचान हो सकी और न ही यह स्पष्ट हो सका कि उसे वहां जलाया गया या कहीं और मारने के बाद कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में शव जलाया गया। दुष्कर्म के बाद हत्या और साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाने की भी आशंका जताई जा रही है। ठाकुरगंज पुलिस जिले के सभी थानों के साथ ही आसपास के जनपदों की पुलिस से संपर्क कर मृतका की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज की आम्रपाली चौकी क्षेत्र में घैला पुल के पास कूड़ा डंपिंग ग्राउंड है। सोमवार दोपहर वहां खेल रहे बच्चों ने एक अधजला शव पड़ा देख लोगों को जानकारी दी। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। सूचना पर ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम बुलाई। छानबीन में पता चला कि शव किसी युवती का है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या के बाद शव वहां लाकर जलाया गया है या फिर उसी स्थान पर उसे जलाकर मार डाला गया है। युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या की भी आशंका जताई जा रही है।
ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद का कहना है कि मृतका की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। शव बुरी तरह से जलने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतका के दाहिने हाथ में मेटल की चूड़ियां मिली हैं। शिनाख्त के लिए जिलेभर के थानों के साथ ही पड़ोसी जनपदों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। इस आयु वर्ग व हुलिए की लापता युवतियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही पुलिस
लखनऊ। कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, इसके चलते पुलिस की परेशानी और बढ़ गई है। हालांकि कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के दोनों तरफ सड़क पर जहां कहीं भी सीसीटीवी लगे हैं, उनकी फुटेज निकलवाई जा रही है। ताकि शायद ऐसा कोई संदिग्ध वाहन नजर आ जाए जो कूड़ा डंपिंग ग्राउंड की तरफ जाने के कुछ देर बाद लौटा हो या फिर घटना के संबंध में कोई सुराग हाथ लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें