फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 23 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 23-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:14 PM, 23-Feb-2025

Shimla News: केंद्रीय कारागार कंडा में 52 बंदियों का जांचा स्वास्थ्य

आदर्श केंद्रीय कारागार कंडा में रविवार को ईएनटी (कान, नाक, गला) की जांच करने के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और पढ़ें

07:01 PM, 23-Feb-2025

VIDEO : खादी आयोग के सदस्य नागेंद्र रघुवंशी ने किया राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी का शुभारंभ

खादी आयोग के सदस्य नागेंद्र रघुवंशी ने किया राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी का शुभारंभ और पढ़ें

06:08 PM, 23-Feb-2025

KCCB Loan Scam: विजिलेंस जांच में एक और खुलासा, बीओडी की बैठक में भी गया था लोन का मामला

विजिलेंस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बैंस को लोन देने का मामला कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में भी गया था। यहां पर चर्चा होने के बाद लोन दिया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
05:26 PM, 23-Feb-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष ने पत्नी के साथ लगाई संगम में डुबकी, पीएम के मन की बात कार्यक्रम पर भी बोले

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्नी डॉ. साधना ठाकुर के साथ महाकुंभ के पावन अवसर पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर पूजा अर्चना की।  और पढ़ें

04:21 PM, 23-Feb-2025

Himachal: कांगड़ा की कुतकाणा देहरी खड्ड में मिला जिंदा ग्रेनेड, मौके पर पहुंचा भारतीय सेना का बम निरोधक दस्ता

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की कुतकाणा देहरी खड्ड में जिंदा ग्रेनेड मिलने दहशत फैल गई। भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त एचई-36 जिंदा ग्रेनेड को डिस्पोज ऑफ कर दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
03:09 PM, 23-Feb-2025

Himachal News: आंध्र प्रदेश में हिमाचल प्रदेश सचिवालय की टीम ने केरल को 4-1 से हराया

अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश सचिवालय टीम ने केरल को 4-1 से हराया है।  और पढ़ें

02:57 PM, 23-Feb-2025

Solan News: दो अलग-अलग मामलों में पांच युवक गिरफ्तार, प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद

जिला सोलन में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से नशीली दवाइयां बरामद हुई हैं। और पढ़ें

02:00 PM, 23-Feb-2025

Love Jihad: हिमाचल प्रदेश में लव जिहाद, खुद को हिंदू बताता रहा इशाक अली; पीड़िता गर्भवती; आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के नालागढ़ में एक युवती से दुराचार कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने आरोप लगाए हैं कि आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की थी।  और पढ़ें

01:24 PM, 23-Feb-2025

Himachal Pradesh: लंदन की नेडली ने हमीरपुर के प्रदीप से की शादी, विदेशी दुल्हन को देख लोग सेल्फी लेने उमड़े

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के प्रदीप शर्मा ने लंदन की रहने वाली नेडली से हिंदू रीतिरिजावों के साथ शादी की है।  और पढ़ें

11:34 AM, 23-Feb-2025

Himachal News: जलसंकट से निपटने के लिए पानी के स्रोतों का ऑडिट करेगी सरकार, लीकेज रोकने को उठाए जाएंगे कदम

हिमाचल प्रदेश में जलसंकट से निपटने के लिए सरकार पानी के स्रोतों का ऑडिट करेगी। मुख्य सचिव को मिली शिकायत के अनुसार राज्य में पाइपलाइन रिसाव के कारण लगभग 40 से 50 प्रतिशत पानी बर्बाद हो रहा है। इस नुकसान को कम करने की योजना बनाने के लिए कहा गया है।  और पढ़ें

10:53 AM, 23-Feb-2025

चिट्टे पर चोट: अपने अधिकारियों पर भी नजर रखेगा समाज कल्याण विभाग, काउंसलिंग के लिए 24 फरवरी को शिमला बुलाए

हिमाचल प्रदेश में नशे की रोक का जिम्मा संभालने वाले समाज कल्याण विभाग के संबंधित अधिकारियों को काउंसलिंग के लिए 24 फरवरी को शिमला बुलाया गया है। और पढ़ें

10:52 AM, 23-Feb-2025

Himachal News: हिमाचल में नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी का अब राज्य कैडर, प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना

प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजस्व विभाग के सभी नायब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी के मंडलीय, जिला और बंदोबस्त कैडर को राज्य कैडर घोषित कर दिया है। और पढ़ें

10:46 AM, 23-Feb-2025

Himachal Bus Fare: हिमाचल की आम जनता के लिए 'बुरी' खबर, सुक्खू सरकार ने की बस किराया बढ़ाने की तैयारी, जानें

हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए बुरी खबर है। बता दें कि शनिवार को हुई एचआरटीसी के निदेशक मंडल की बैठक में न्यूनतम बस किराया 5 से बढ़ाकर 10 रुपये करने और सामान्य किराया 20 फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। इसे अब स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जा रहा है।  और पढ़ें

10:37 AM, 23-Feb-2025

Himachal News: चिट्टे से मौत, तस्करों पर गैर इरादतन हत्या का केस; समिट्री में मिला था बलद्वाड़ा के साहिल का शव

मंडी जिले के सरकाघाट के बलद्वाड़ा के साहिल (24) का शव शुक्रवार सुबह संजौली के समिट्री में एक निर्माणाधीन भवन में मिला था। उसके हाथ में सिरिंज भी लगी थी। ऐसे में पहली बार चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।  और पढ़ें

10:28 AM, 23-Feb-2025

Himachal News: हिमाचल के ऊना में पेट्रोल पंप कर्मियों पर दराट-तलवार से हमला, 60 हजार रुपये लूटे; दो घायल

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक पेट्रोल पंप पर लूट हुई है। पंप कर्मचारियों पर दराट और तलवार से हमला कर दो बाइक सवार लुटेरे 60,000 रुपये की नकदी छीनकर भाग गए हैं। हमले में दो कर्मचारी घायल हो गए हैं।  और पढ़ें

10:10 AM, 23-Feb-2025

Himachal Weather: रोहतांग समेत पहाड़ों पर हिमपात, 25 से 28 तक भारी बारिश का येलो अलर्ट; जानें मौसम अपडेट

हिमाचल में अगले दो दिन मौसम साफ रहने के बाद 25 से 28 फरवरी तक फिर भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। 24 फरवरी की शाम को ही प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने के आसार हैं।  और पढ़ें

09:49 AM, 23-Feb-2025

Himachal: शिमला फ्लाइंग स्कवायड के नाम पर नकली इंस्पेक्टर की टीम ने मारा छापा, जानें पूरा मामला

नकली इंस्पेक्टर दुकानदारों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का आईडी कार्ड भी दिखा रहा था। दोनों बिना लाइसेंस कृषि वस्तुएं बेचने वाले किराना और अन्य दुकानदारों की सूची मांग रहे थे। और पढ़ें

09:44 AM, 23-Feb-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 23 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल के मंडी में भूकंप के झटके लगे हैं। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें