फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:09 PM, 22-Aug-2026

Bihar News: बिहार में गंगा का रौद्र रूप! रातोंरात डेढ़ फीट बढ़ा जलस्तर, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी; फसलों पर संकट

बेगूसराय के तेघड़ा में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने से दियारा इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रातोंरात करीब डेढ़ फीट पानी बढ़ने से कई निचले इलाकों में पानी फैल गया है और सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से राहत-बचाव की तैयारी तेज करने की मांग की है। और पढ़ें

05:42 PM, 22-Aug-2026

Bihar News: कटिहार में चाकूबाजी से बढा खौफ, 20 वर्षीय युवक की हत्या, बड़ा भाई गंभीर घायल; गांव में तनाव

कटिहार के पोठिया में चाकूबाजी की वारदात में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है। दोनों भाइयों पर पड़ोसी युवक से विवाद के दौरान चाकू से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें

05:08 PM, 22-Aug-2026

BPSC Auditor 2026 Result: बीपीएससी ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित, 1248 अभ्यर्थी सफल, कितनी गई कटऑफ?

BPSC Auditor Prelims 2026 Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने अंकेक्षक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 10,856 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 1,248 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
04:21 PM, 22-Aug-2026

Bihar News: नगर निगम की बैठक में बवाल, पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार; जमीन पर बैठकर दिया धरना

मुजफ्फरपुर नगर निगम की बोर्ड बैठक शनिवार को विकास कार्यों को लेकर हुए जोरदार हंगामे की भेंट चढ़ गई। जर्जर सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट, सफाई और नाला व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और बैठक कक्ष में धरने पर बैठ गए।  और पढ़ें

04:00 PM, 22-Aug-2026

Bihar News: 22 एकड़ सरकारी जमीन का कथित खेल! 230 लोगों के नाम कर दी रजिस्ट्री-जमाबंदी; जांच की मांग

गयाजी में 22 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित बड़े भूमि घोटाले का मामला सामने आया है। जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने आरोप लगाया कि 2018 से 2022 के बीच सरकारी जमीन की अवैध रजिस्ट्री कराकर 230 लोगों के नाम जमाबंदी कर दी गई। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

विज्ञापन
03:17 PM, 22-Aug-2026

बिहार: दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार; एक ने बदली स्कूल की तस्वीर, दूसरी ने आसान की पढ़ाई

Bihar News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए बिहार की गोपालगंज की पुष्पा प्रसाद और बांका की खुशबू कुमारी का चयन हुआ है। दोनों शिक्षिकाओं ने नवाचार, गतिविधि आधारित शिक्षण और सामुदायिक सहभागिता के जरिए सरकारी स्कूलों में उल्लेखनीय बदलाव किए। पुष्पा ने टीएलएम से पढ़ाई को आसान बनाया, जबकि खुशबू ने स्कूल में उपस्थिति बढ़ाने के साथ बाल सुरक्षा और नेतृत्व विकास पर विशेष काम किया।
  और पढ़ें

02:56 PM, 22-Aug-2026

Bihar: नेपाल से छोड़ा गया पानी, गंडक ने पार किया खतरे का निशान; 3 सेमी ऊपर पहुंचा जलस्तर, हाई अलर्ट जारी

Bihar News: नेपाल स्थित बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद बिहार के वैशाली में गंडक नदी उफान पर है। लालगंज में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है और करीब आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। प्रशासन ने तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी करते हुए तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी है। और पढ़ें

02:04 PM, 22-Aug-2026

Bihar: संध्या आरती के बीच शक्तिपीठ मां चंडिका के गर्भगृह में घुसा गंगा का पानी, प्रवेश द्वार पर बाढ़ की दस्तक

Bihar News: गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर से मुंगेर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार शाम संध्या आरती के दौरान प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चंडिका स्थान के गर्भगृह में गंगा का पानी प्रवेश कर गया। मंदिर के निचले हिस्से और मुख्य प्रवेश द्वार तक पानी पहुंचने से श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है। और पढ़ें

12:58 PM, 22-Aug-2026

Bihar: समस्तीपुर में जमीन विवाद का खौफनाक अंजाम, एसिड हमले में झुलसे युवक ने 23 दिन बाद तोड़ा दम

Bihar News: समस्तीपुर के मालीनगर गांव में 29 जुलाई को जमीन विवाद के दौरान हुए एसिड हमले में गंभीर रूप से झुलसे प्रवीण नारायण की 23 दिन बाद डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले में चार लोग घायल हुए थे। मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज है। और पढ़ें

12:57 PM, 22-Aug-2026

Bihar: पटना में फिर बड़ा हंगामा, असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों के लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस से झड़प

Protest in Patna : पटना में लोकभवन मार्च के दौरान फिर पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झड़प की नौबत आ गई। असिस्टेंट प्रोफेसर के अभ्यर्थियों के लोकभवन मार्च के दौरान बेली रोड पर जमकर हंगामा हुआ। भारी जाम लग गया। और पढ़ें

12:02 PM, 22-Aug-2026

Bihar: NH-22 पर हाइवा और बाइकों की भीषण टक्कर, युवक की मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम

Bihar News: मुजफ्फरपुर के रामपुरहरि थाना क्षेत्र में NH-22 पर तेज रफ्तार हाइवा और दो बाइकों की टक्कर में 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखा। और पढ़ें

10:51 AM, 22-Aug-2026

Bihar: घर के दरवाजे पर सफाई कर रहा था शख्स, पट्टीदार ने चढ़कर मारी गोली; हाथ में लगी बुलेट, गांव में सनसनी

Bihar News: मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में घर के दरवाजे पर सफाई कर रहे 48 वर्षीय नागेश्वर ठाकुर को उनके पट्टीदार ने गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी। और पढ़ें

09:37 AM, 22-Aug-2026

Bihar News: अनियंत्रित बस ने पांच की जान ली, पांच गंभीर; हाइवे किनारे ऑर्केस्ट्रा देख रहे थे, तभी आ गई मौत

Bihar Road Accident: पश्चिम चंपारण के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार शाही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे छठिहार समारोह में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों की भीड़ में जा घुसी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

09:24 AM, 22-Aug-2026

Bihar: पूजा का प्रसाद खाते ही 30 से ज्यादा लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप; बच्चे-बुजुर्ग अस्पताल मे भर्ती

Bihar News: समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र के परड़ी गांव में सत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने के कुछ देर बाद 30 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों और वयस्कों समेत कई लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। मरीजों को बिथान सीएचसी समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।  और पढ़ें

09:04 AM, 22-Aug-2026

Bihar: वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदी 8वीं की छात्रा, लोको पायलट की तत्परता से बची जान; मोबाइल को लेकर थी नाराज

Bihar News: बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर मोबाइल देखने से मना किए जाने से नाराज आठवीं कक्षा की छात्रा ने वंदे भारत ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। लोको पायलट की तत्परता से ट्रेन समय रहते रोक दी गई और छात्रा की जान बच गई। और पढ़ें

08:51 AM, 22-Aug-2026

RJD अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बिहार सरकार को घेरा, वित्तीय स्थिति पर उठाए सवाल

RJD अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बिहार सरकार को घेरा, वित्तीय स्थिति पर उठाए सवाल और पढ़ें

08:09 AM, 22-Aug-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News: सारण में डबरा नदी में डूबने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गुरुवार शाम शौच के लिए नदी किनारे गए रामनाथ का पैर फिसल गया था। शुक्रवार को नदी में उनका शव तैरता मिला। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें