विज्ञापन

Vishwa Kavya: नाज़िम हिक़मत- सिर्फ़ एक दिन के लिए यह दुनिया चलो, बच्चों को दे दें

काव्य डेस्क

Vishwa Kavya
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  सिर्फ़ एक दिन के लिए
यह दुनिया
चलो, बच्चों को दे दें
खेलने के लिए
आकर्षक, चमकते गुब्बारे की तरह
सितारों के बीच खेलें वे गाते हुए
चलो, यह दुनिया दे दें बच्चों को

रोटी के एक गर्म टुकड़े की तरह
एक बड़े विशाल सेब की तरह
सिर्फ़ एक दिन के लिए काफ़ी होगा
चलो, दे दें यह दुनिया बच्चों को

सिर्फ़ एक दिन के लिए
दुनिया सीख जाए दोस्ती करना
बच्चों को मिल जाए हमारे हाथों यह दुनिया
और वे लगा दें दुनिया में सनातन वृक्ष

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12683 कविताएं

View Profile