किताबों की अहमियत अपनी जगह है जनाब...
सबक वही याद रहता है जो वक्त सिखाता है।
विज्ञापन
सलाह के सौ शब्दों से ज्यादा
अनुभव की एक ठोकर
इंसान को ज्यादा मजबूत बनाती है।
परिंदे रुक मत तुझमे जान बाकी है,
मन्जिल दूर है, बहुत उड़ान बाकी है।
आज या कल मुट्ठी में होगी दुनिया,
लक्ष्य पर अगर तेरा ध्यान बाकी है।
यूँ ही नहीं मिलती रब की मेहरबानी,
एक से बढ़कर एक इम्तेहान बाकी है।
जिंदगी की जंग में है हौसला जरूरी,
जीतने के लिए सारा जहान बाकी है।
किसी को खुश करने का मौका मिले
तो खुदगर्ज ना बन जाना ऐ दोस्त,
बड़े नसीब वाले होते है वो,
जो दे पाते है मुस्कान किसी चेहरे पर।