विज्ञापन

Social Media Poetry: अब हमारा साथ जीवनभर निभाना है तुम्हें

काव्य डेस्क

Viral Kavya
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  अब हमारा साथ जीवनभर निभाना है तुम्हें

प्रीत  का  साया  बनोगी,  हाँ  यही वादा करो
प्रेम  की  काया  बनोगी,  हाँ  यही  वादा करो
जब हमारा तन दुखों की धूप में ले सिसकियाँ
सिर्फ़  तुम  छाया  बनोगी, हाँ यही वादा करो

प्रेम का, सद्भावना का, पुल बनाना है तुम्हें ।

प्यार की  अठखेलियों से,  मुँह कभी मत मोड़ना
जो क़सम खाई मिलन की, वो कभी मत तोड़ना
घोर   तम   की  यामिनी  यदि  राह  में घेरे कभी
छोड़  दे  दुनिया  हमारा  साथ, तुम मत छोड़ना

भाल पर सम्मान का कुंकुम लगाना है तुम्हें ।
विज्ञापन

हम तुम्हें  उम्मीद  से  बढ़कर  निभाते  जायंगे
हर समस्या को प्रणय की सेज पर सुलझायंगे
नींद  जब  देगी  निमंत्रण  नैन  में आकर तुम्हें
हम  तुम्हारे  कुंतलों  को  प्यार  से  सहलायंगे

वर्णमाला को भरम की, नित भुलाना है तुम्हें ।

साभार: पीयूष शर्मा की फेसबुक वाल से 
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Pankaj Sharma

1223 कविताएं

View Profile