चीज़ जो भूल कर गई हुई थी
लौटने पर वहीं पड़ी हुई थी
बाप और भाइयों के होते हुए
अपने पैरों पे ख़ुद खड़ी हुई थी
कितने घंटों का ख़्वाब देखना है
हाथ में तो घड़ी बंधी हुई थी
मैं ने अहबाब से किनारा किया
मुझ को पैसों की जब कमी हुई थी
कई वर्षों में बुर्क़ा छोटा था
बड़ी मुश्किल से रौशनी हुई थी
सुरख़-रू किस तरह न होते वो
साथ बच्चों के माँ लगी हुई थी
~ ज़हरा क़रार
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से
https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o