विज्ञापन

वसी शाह: तो मैं भी ख़ुश हूँ कोई उस से जा के कह देना

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


तो मैं भी ख़ुश हूँ कोई उस से जा के कह देना
अगर वो ख़ुश है मुझे बे-क़रार करते हुए

तुम्हें ख़बर ही नहीं है कि कोई टूट गया
मोहब्बतों को बहुत पाएदार करते हुए

मैं मुस्कुराता हुआ आइने में उभरूँगा
वो रो पड़ेगी अचानक सिंघार करते हुए

मुझे ख़बर थी कि अब लौट कर न आऊँगा
सो तुझ को याद किया दिल पे वार करते हुए

ये कह रही थी समुंदर नहीं ये आँखें हैं
मैं इन में डूब गया ए'तिबार करते हुए

भँवर जो मुझ में पड़े हैं वो मैं ही जानता हूँ
तुम्हारे हिज्र के दरिया को पार करते हुए
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 
20 hours ago
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all