विज्ञापन

सोहिल बरेलवी की ग़ज़ल: नहीं समझो ज़रा सा इश्क़ हूँ मैं

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            नहीं समझो ज़रा सा इश्क़ हूँ मैं
        
                                                    
                            
यक़ीं मानो सरापा इश्क़ हूँ मैं

ख़ुदा से मैं ख़ुदा मुझ से जुड़ा है
तो ये मतलब ख़ुदा का इश्क़ हूँ मैं

ब-वक़्त-ए-शाम अक्सर सोचता हूँ
तिरा कितना पुराना इश्क़ हूँ मैं

मिरे सुख-दुख तो बस तुझ से जुड़े हैं
तुझे है नाज़ तेरा इश्क़ हूँ मैं

मिरी पाकीज़गी को यूँ समझ लो
किसी पर्वत से उतरा इश्क़ हूँ मैं

मुझे ख़ुद से जुदा कैसे करेगा
तिरे दिल में समाया इश्क़ हूँ मैं

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

8 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjeev Kumar

89 कविताएं

View Profile