विज्ञापन

Social Media Poetry: मरना बस इक बार का दुख है

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            मरना बस इक बार का दुख है
        
                                                    
                            
दायम तो बीमार का दुख है

मेरा दुख है जंग में होना
ज़ख्म मेरी तलवार का दुख है

ज़िल्लत में क्या ऐसा नया था
सिर्फ़ भरे दरबार का दुख है

कौन से आंसू किस के आंसू
ये इक दुनियादार का दुख है

शोर शराबा मेरी शिकायत
सन्नाटा बाज़ार का दुख है

खिड़की को रोता है कमरा
आँगन को दीवार का दुख है

कैसे आंख मिलाऊं शारिक़ 
मेज़ पे खातिरदार का दुख है

साभार: शारिक़ कैफ़ी की फेसबुक वाल 

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o

8 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all