विज्ञापन

साहिल सहरी की ग़ज़ल: सभी क़स्में सभी वा'दे इरादे टूट जाते हैं

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            सभी क़स्में सभी वा'दे इरादे टूट जाते हैं
        
                                                    
                            
हवस बुनियाद हो जिन की वो रिश्ते टूट जाते हैं

हुनर सब में कहाँ होता है सच को झूट करने का
ज़बानें ख़ुश्क पड़ जाती हैं लहजे टूट जाते हैं

बदन से लाख बेहतर है बदन के 'अक्स का रिश्ता
चटकते हैं जब आईने तो चेहरे टूट जाते हैं

हिफ़ाज़त रात भर करती हैं आँखें चंद ख़्वाबों की
मगर वो भी सहर तक आते आते टूट जाते हैं

शब-ए-हिज्राँ में आँसू तोलती पलकों को समझा दो
मुसलसल बारिशें होने से रस्ते टूट जाते हैं

मुक़द्दर हर क़दम पर ठोकरें देता है जब 'साहिल'
तुम्हारी हैसियत क्या अच्छे अच्छे टूट जाते हैं

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

6 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7667 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile