विज्ञापन

रेखा राजवंशी: हमनशीं कोई मिलेगा और सफ़र कट जाएगा

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            दर्द के माहौल में भी गीत गाते जाइए
        
                                                    
                            
रास्ते कितने कठिन हो खिलखिलाते जाइए

हमनशीं कोई मिलेगा और सफ़र कट जाएगा
दिल में यह ख़्वाहिश लिए बस गुनगुनाते जाइए

सीखिए कुछ इस तरह से हार जाने का हुनर
दूसरों की जीत पर भी मुस्कुराते जाइए

चांद तारे ग़र ना हो तो साथ जुगनू लीजिए
रात के लंबे सफर में झिलमिलाते जाइए

बन ना पाए महफ़िलों की रोशनी तो क्या हुआ
झोपड़ी का दीप बनके टिमटिमाते जाइए

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3563 कविताएं

View Profile