विज्ञापन

राज तिवारी: हमेशा मुस्कुराओ आँख भर जाने से पहले

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


हमेशा मुस्कुराओ आँख भर जाने से पहले
अगर मज़बूत दिखना है बिखर जाने से पहले

मचाओ शोर-ओ-ग़ुल यारों कि कुछ रंगत तो पनपे
मिरे कमरे में सन्नाटा पसर जाने से पहले

मुझे है ज़िंदगी के कैनवस पर रंग भरने
दिला दो ख़ूब सारे रंग मर जाने से पहले

सफ़र को मुल्तवी कर दूँगा सोचूँगा नहीं कुछ
मुझे वो रोकने आया अगर जाने से पहले

मैं ऐसी हिजरतों का ख़ूब 'आदी हूँ डरो मत
बस इक दरख़्वास्त है देखो उधर जाने से पहले हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 

2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile