विज्ञापन

Urdu Poetry: ये शीशे दिल के जो बिखरे हुए हैं

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            ये शीशे दिल के जो बिखरे हुए हैं
        
                                                    
                            
तुम्हारे इश्क़ में टूटे हुए हैं

अभी भी वक़्त है तुम लौट आओ
तुम्हारे वास्ते ठहरे हुए हैं

ये सच है बचपना कीचड़ में बीता
बताओ कब मगर मैले हुए हैं

ये हिजरत सिर्फ़ हिजरत ही नहीं है
हमारी रूह के टुकड़े हुए हैं

हक़ीक़त बोलने वाले जहाँ में
बताओ कब किसे प्यारे हुए हैं

~ रघुनंदन शर्मा दानिश

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Chandra prakash

28 कविताएं

View Profile