विज्ञापन

क़तील शिफ़ाई: हम न होंगे तो हमें याद करेगी दुनिया

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

अब तो बे-दाद पे बे-दाद करेगी दुनिया


हम न होंगे तो हमें याद करेगी दुनिया

ज़िंदगी भाग चली मौत के दरवाज़े से
अब क़फ़स कौन सा ईजाद करेगी दुनिया

हम तो हाज़िर हैं पर ऐ सिलसिला-ए-जौर-ए-क़दीम
ख़त्म कब विर्सा-ए-अज्दाद करेगी दुनिया

सामने आएँगे अपनी ही वफ़ा के पहलू
जब किसी और को बरबाद करेगी दुनिया

क्या हुए हम कि न थे मर्ग-ए-बशर के क़ाइल
लोग पूछेंगे तो फ़रियाद करेगी दुनिया
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all