विज्ञापन

मुमताज़ अतहर: मैं इक ख़्वाब को जगमगाते हुए देखता हूँ

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


मैं इक ख़्वाब को जगमगाते हुए देखता हूँ
दिया इक दिए से जलाते हुए देखता हूँ

कभी सुर्ख़ फूलों से मैं अपनी पोरें जला कर
शरारों को मल्हार गाते हुए देखता हूँ

हवा जब कभी साहिली गीत छेड़े हुए हो
मैं पत्तों को ताली बजाते हुए देखता हूँ

सुलगती हुई रेत पर होंट रखता हुआ मैं
समुंदर सा इक झिलमिलाते हुए देखता हूँ

कभी मैं उसे चादर-ए-अब्र पर नाख़ुनों से
मुसलसल सितारे बनाते हुए देखता हूँ

कभी उस की मौजों में अफ़्लाक बहते मिले हैं
कभी उस को कश्ती चलाते हुए देखता हूँ

वो पानी में जब अपनी छब देखता है तो मैं भी
नदी चाँदनी में नहाते हुए देखता हूँ

नदी के उधर एक बे-अंत मंज़र है जिस में
मैं हर शय को 'अतहर' समाते हुए देखता हूँ
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
54 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

975 कविताएं

View Profile