विज्ञापन

मनमोहन तल्ख़ की ग़ज़ल: यूँही नहीं हम बोलते जाते ये अपनी मजबूरी है

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            यूँही नहीं हम बोलते जाते ये अपनी मजबूरी है
        
                                                    
                            
जूँही कुछ कह चुकते हैं लगता है बात अधूरी है

सब अपनी अफ़्वाह बने हैं अस्ल में क्या थे भूल गए
जीने की जो सूरत है सो ये भी आज ज़रूरी है

दुनिया मेरी ज़िंदगी के दिन कम करती जाती है क्यूँ
ख़ून पसीना एक किया है ये मेरी मज़दूरी है

अपने बाद ही दुनिया में ठहराव जो आए तो आए
जब तक हम ज़िंदा हैं तब तक हर इक दौर उबूरी है

ढूँड रहे हैं किस को लोग शिकारी जैसी नज़रों से
सफ़-दर-सफ़ मौजूद हूँ मैं तो हर इक सफ़ तो पूरी है

सब इक दूसरे को नज़रों से बस ये दिलासा देते हैं
हैं तो हम सब पास ही बस अंदर की ये इक दूरी है

इतनी सारी आवाज़ों में शायद सुनने वाले को
बस इतना ही याद रहेगा मेरी बात ज़रूरी है

कोई बहाना मिल जाए तो हाथ नहीं हम आने के
देर ये है चल देने में तय्यारी तो पूरी है

'तल्ख़' हमारे होश के आलम का है रंग-ए-सुख़न कुछ और
जिस पर वज्द में है इक दुनिया वो तो ग़ैर-शुऊरी है

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o 

एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all