विज्ञापन

मख़मूर देहलवी की ग़ज़ल: किसे अपना बनाएँ कोई इस क़ाबिल नहीं मिलता

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            किसे अपना बनाएँ कोई इस क़ाबिल नहीं मिलता
        
                                                    
                            
यहाँ पत्थर बहुत मिलते हैं लेकिन दिल नहीं मिलता

मोहब्बत का सिला ईसार का हासिल नहीं मिलता
वो नज़रें बार-हा मिलती हैं लेकिन दिल नहीं मिलता

तुम्हारा रूठना तम्हीद थी अफ़्साना-ए-ग़म की
ज़माना हो गया हम से मिज़ाज-ए-दिल नहीं मिलता

जहाँ तक देखता हूँ मैं जहाँ तक मैं ने समझा है
कोई तेरे सिवा तारीफ़ के क़ाबिल नहीं मिलता

हरम की मंज़िलें हों या सनम-ख़ाने की राहें हों
ख़ुदा मिलता नहीं जब तक मक़ाम-ए-दिल नहीं मिलता

मुसाफ़िर अपनी मंज़िल पर पहुँच कर चैन पाते हैं
वो मौजें सर पटकती हैं जिन्हें साहिल नहीं मिलता

हम अपना ग़म लिए बैठे हैं उस बज़्म-ए-तरब में भी
किसी नग़्मे से अब 'मख़मूर' साज़-ए-दिल नहीं मिलता

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o 



 
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all