विज्ञापन

Urdu Poetry: उनको फ़नकार बनाने पे तुली है दुनिया

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            फूल को ख़ार बनाने पे तुली है दुनिया 
        
                                                    
                            
सबको अंगार बनाने पे तुली है दुनिया 

मैं महकती हुई मिट्टी हूं किसी आंगन की 
मुझको दीवार बनाने पे तुली है दुनिया 

हमने लोहे को गलाकर जो खिलौने ढाले 
उनको हथियार बनाने पे तुली है दुनिया 

जिनपे लफ़्ज़ों की नुमाइश के सिवा कुछ भी नहीं 
उनको फ़नकार बनाने पे तुली है दुनिया 

नन्हें बच्चों से 'कुंअर' छीन के भोला बचपन 
उनको हुशियार बनाने पे तुली है दुनिया 

~ कुंअर 'बेचैन'

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Mathura Prasad

11 कविताएं

View Profile

Netra Prasad

1622 कविताएं

View Profile

Anil Kumar

246 कविताएं

View Profile

1 कविता

View Profile

1 कविता

View Profile

1 कविता

View Profile