विज्ञापन

कृष्ण बिहारी नूर: सच घटे या बढ़े तो सच न रहे, झूट की कोई इंतिहा ही नहीं 

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  ज़िंदगी से बड़ी सज़ा ही नहीं 
और क्या जुर्म है पता ही नहीं 

इतने हिस्सों में बट गया हूँ मैं 
मेरे हिस्से में कुछ बचा ही नहीं 

ज़िंदगी मौत तेरी मंज़िल है 
दूसरा कोई रस्ता ही नहीं 

सच घटे या बढ़े तो सच न रहे 
झूट की कोई इंतिहा ही नहीं 

ज़िंदगी अब बता कहाँ जाएँ 
ज़हर बाज़ार में मिला ही नहीं 
विज्ञापन

जिस के कारन फ़साद होते हैं 
उस का कोई अता-पता ही नहीं 

कैसे अवतार कैसे पैग़मबर 
ऐसा लगता है अब ख़ुदा ही नहीं 

चाहे सोने के फ़्रेम में जड़ दो 
आईना झूट बोलता ही नहीं 

अपनी रचनाओं में वो ज़िंदा है 
'नूर' संसार से गया ही नहीं 
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

444 कविताएं

View Profile