विज्ञापन

ख़ुमार बाराबंकवी: ऐसा नहीं कि उन से मोहब्बत नहीं रही

काव्य डेस्क

Urdu Adab
                                    
                                                                        
                            


ऐसा नहीं कि उन से मोहब्बत नहीं रही
जज़्बात में वो पहली सी शिद्दत नहीं रही

ज़ोफ़-ए-क़ुवा ने आमद-ए-पीरी की दी नवेद
वो दिल नहीं रहा वो तबीअ'त नहीं रही

सर में वो इंतिज़ार का सौदा नहीं रहा
दिल पर वो धड़कनों की हुकूमत नहीं रही

कमज़ोरी-ए-निगाह ने संजीदा कर दिया
जल्वों से छेड़-छाड़ की आदत नहीं रही

हाथों से इंतिक़ाम लिया इर्तिआश ने
दामान-ए-यार से कोई निस्बत नहीं रही

पैहम तवाफ़-ए-कूचा-ए-जानाँ के दिन गए
पैरों में चलने फिरने की ताक़त नहीं रही

चेहरे को झुर्रियों ने भयानक बना दिया
आईना देखने की भी हिम्मत नहीं रही

अल्लाह जाने मौत कहाँ मर गई 'ख़ुमार'
अब मुझ को ज़िंदगी की ज़रूरत नहीं रही
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
32 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all