विज्ञापन

Urdu Poetry: बच गया आज तो कल उसको भुला भी दूंगा

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            अब सिवा मेरे कहीं उसका गुज़ारा भी नहीं 
        
                                                    
                            
देख वो रुक गया गो मैंने पुकारा भी नहीं । 

बच गया आज तो कल उसको भुला भी दूंगा
अब तो दिल को मेरे यादों का सहारा भी नहीं । 

खत्म अफ़साना हुआ लुत्फ़ो-करम का यारो
अब वो मायल भी नहीं मुझको गवारा भी नहीं । 

रात के थाल को उलटा के वो काफ़ूर हुआ
सांवली शब के कने एक सितारा भी नहीं । 

सोज़ यूं बैठ के क़िस्मत को न कोसो अपनी
क्या वो खुश है जिसे तक़दीर ने मारा भी नहीं । 

~ कांतिमोहन 'सोज़'

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr Preeti

44 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12479 कविताएं

View Profile

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile