विज्ञापन

Jaan Nisar Akhtar Shayari: तू इस क़दर मुझे अपने क़रीब लगता है

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  तू इस क़दर मुझे अपने क़रीब लगता है 
तुझे अलग से जो सोचूँ अजीब लगता है 

जिसे न हुस्न से मतलब न इश्क़ से सरोकार 
वो शख़्स मुझ को बहुत बद-नसीब लगता है 

हुदूद-ए-ज़ात से बाहर निकल के देख ज़रा 
न कोई ग़ैर न कोई रक़ीब लगता है 
विज्ञापन

ये दोस्ती ये मरासिम ये चाहतें ये ख़ुलूस 
कभी कभी मुझे सब कुछ अजीब लगता है 

उफ़ुक़ पे दूर चमकता हुआ कोई तारा 
मुझे चराग़-ए-दयार-ए-हबीब लगता है 

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jeewan Singh

97 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12655 कविताएं

View Profile