विज्ञापन

जाँ निसार अख़्तर की ग़ज़ल: दिल को छू जाती है यूँ रात की आवाज़ कभी

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            ज़िंदगी ये तो नहीं तुझ को सँवारा ही न हो
        
                                                    
                            
कुछ न कुछ हम ने तिरा क़र्ज़ उतारा ही न हो

दिल को छू जाती है यूँ रात की आवाज़ कभी
चौंक उठता हूँ कहीं तू ने पुकारा ही न हो

कभी पलकों पे चमकती है जो अश्कों की लकीर
सोचता हूँ तिरे आँचल का किनारा ही न हो

ज़िंदगी एक ख़लिश दे के न रह जा मुझ को
दर्द वो दे जो किसी तरह गवारा ही न हो

शर्म आती है कि उस शहर में हम हैं कि जहाँ
न मिले भीक तो लाखों का गुज़ारा ही न हो

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

8 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11234 कविताएं

View Profile