विज्ञापन

गणेश बिहारी तर्ज़: दोस्ती अपनी जगह और दुश्मनी अपनी जगह

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            दोस्ती अपनी जगह और दुश्मनी अपनी जगह
        
                                                    
                            
फ़र्ज़ के अंजाम देने की ख़ुशी अपनी जगह

हम तो सरगर्म-ए-सफ़र हैं और रहेंगे उम्र भर
मंज़िलें अपनी जगह आवारगी अपनी जगह

पत्थरों के देस में शीशे का है अपना वक़ार
देवता अपनी जगह और आदमी अपनी जगह

ज्ञान माना है बड़ा भक्ती भी लेकिन कम नहीं
आगही अपनी जगह दीवानगी अपनी जगह

सुब्ह हैं सज्दे में हम तो शाम साक़ी के हुज़ूर
बंदगी अपनी जगह और मय-कशी अपनी जगह

सारा आलम है तरन्नुम-ख़ेज़ ऐ शाइर-नवाज़
शेर की अपनी जगह और 'तर्ज़' की अपनी जगह

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all