विज्ञापन

Poetry on December:  उन हाथों में हाथ थे मेरे और दिसम्बर था

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            पिछले बरस तुम साथ थे मेरे और दिसम्बर था
        
                                                    
                            
महके हुए दिन-रात थे मेरे और दिसम्बर था

चाँदनी-रात थी सर्द हवा से खिड़की बजती थी
उन हाथों में हाथ थे मेरे और दिसम्बर था

बारिश की बूंदों से दिल पे दस्तक होती थी
सब मौसम बरसात थे मेरे और दिसम्बर था

भीगी ज़ुल्फ़ें भीगा आँचल नींद थी आँखों में
कुछ ऐसे हालात थे मेरे और दिसम्बर था

धीरे धीरे भड़क रही थी आतिश-दान की आग
बहके हुए जज़्बात थे मेरे और दिसम्बर था

प्यार भरी नज़रों से 'फ़रह' जब उस ने देखा था
बस वो ही लम्हात थे मेरे और दिसम्बर था

~ फ़रह शाहिद

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 

9 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

444 कविताएं

View Profile