विज्ञापन

Faiz Ahmad Faiz Poetry: बात बस से निकल चली है

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  बात बस से निकल चली है 
दिल की हालत सँभल चली है 

अब जुनूँ हद से बढ़ चला है 
अब तबीअ'त बहल चली है 

अश्क ख़ूनाब हो चले हैं 
ग़म की रंगत बदल चली है 

या यूँही बुझ रही हैं शमएँ 
या शब-ए-हिज्र टल चली है 
विज्ञापन

लाख पैग़ाम हो गए हैं 
जब सबा एक पल चली है 

जाओ अब सो रहो सितारो 
दर्द की रात ढल चली है 
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11221 कविताएं

View Profile