विज्ञापन

दिनेश त्रिपाठी 'शम्स': आईने पर यक़ीन रखते हैं

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            आईने पर यक़ीन रखते हैं ,
        
                                                    
                            
वो जो चेहरा हसीन रखते हैं

आंख में अर्श की बुलन्दी है ,
दिल में लेकिन ज़मीन रखते हैं

दीन-दुखियों का है खुदा तब तो ,
आओ हम खुद को दीन रखते हैं

जिनके दम पर है आपकी रौनक ,
उनको फिर क्यों मलीन रखते हैं

विषधरों के नगर में रहना है ,
हम विवश होके बीन रखते हैं

ये सियासत की फ़िल्म है जिसमें ,
सिर्फ़ वादों के सीन रखतें हैं। 

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all