विज्ञापन

दिनेश कुमार द्रौण: नवम्बर की वही सर्दी मुबारक

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


नवम्बर की वही सर्दी मुबारक
तुम्हें इस रब्त की बरसी मुबारक

मुबारक हो तिरे हाथों को मेहंदी
हमारी आँख को सुर्ख़ी मुबारक

अगर दुनिया ही थी ख़्वाहिश तुम्हारी
चलो तो फिर तुम्हें वो ही मुबारक

ज़माने भर का हो कर रहने वाले
तुझे रिश्तों की आसानी मुबारक

हवाले ख़ुद को तुम ने कर दिया इस
नए मल्लाह को कश्ती मुबारक

मकाँ में फिर मकीं बदले गए हैं
मकाँ को फिर नई तख़्ती मुबारक
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
18 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile