विज्ञापन

आशू मिश्रा की ग़ज़ल: उस से ख़्वाबों में सामना होगा

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            उस से ख़्वाबों में सामना होगा
        
                                                    
                            
हिज्र का लुत्फ़ दो-गुना होगा

कुछ उजाले भी साथ रख लेना
दश्त-ए-दुनिया बहुत घना होगा

उस को कुछ देर देखने के लिए
पहले हर ओर देखना होगा

वो भी दुनिया के तौर सीख गया
या'नी अब उस को छोड़ना होगा

उस ने पूछी है मेरी ख़ैर-ओ-ख़बर
अब मुझे झूट बोलना होगा

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3563 कविताएं

View Profile