विज्ञापन

Urdu Poetry: तमन्नाएँ जवाँ थीं इश्क़ फ़रमाने से पहले

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            तमन्नाएँ जवाँ थीं इश्क़ फ़रमाने से पहले
        
                                                    
                            
शगुफ़्ता थे ये सारे फूल कुम्हलाने से पहले

हिफ़ाज़त की कोई सूरत निकल आती है अक्सर
मैं तुम को ढूँड ही लेता हूँ खो जाने से पहले

भला वो लोग क्या जानें सफ़र की लज़्ज़तों को
जिन्हें मंज़िल मिली हो ठोकरें खाने से पहले

मिरी वहशत मिरे सहरा में उन को ढूँढती है
जो थे दो-चार चेहरे जाने पहचाने से पहले

जुनूँ की मंज़िलें आसाँ नहीं ये सोच लेना
कई गुलशन पड़ेंगे तुम को वीराने से पहले

~ अक़ील नोमानी

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajan

30 कविताएं

View Profile