विज्ञापन

Urdu Poetry: तुम्हारे छोड़ के जाने से मैं ने सीखा है

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            क़रीब आ के भी कोई कहे नहीं मिलना
        
                                                    
                            
सभी से हाथ मिलाना गले नहीं मिलना

तुम्हारे छोड़ के जाने से मैं ने सीखा है
जो ढेर शौक़ से आए उसे नहीं मिलना

तेरे बग़ैर गुज़रते हुए दिनों की क़सम
ये दिन गुज़र भी गए तो तुझे नहीं मिलना

ज़रा सी देर में इंसान सीख जाता है
कि किस से दूरी भली है किसे नहीं मिलना

महल में गूँजी है आवाज़ शाह ज़ादे की
गले लगाओ मुझे फिर समय नहीं मिलना

~ अम्न शहज़ादी

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

441 कविताएं

View Profile