विज्ञापन

Urdu Poetry:अम्मार इक़बाल की नज़्म 'डेढ़ कमरे की एक दुनिया में एक बिस्तर है कुछ किताबें हैं'

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            डेढ़ कमरे की एक दुनिया में 
        
                                                    
                            
एक बिस्तर है कुछ किताबें हैं 
आने-जाने का एक दरवाज़ा 
ख़ैर आता भी कौन है घर में 
नामलेवा रफ़ाक़तों के अमीं
दूर के कुछ क़रीबी रिश्तेदार 
कुछ नए और कुछ पुराने यार 
ला-उबाली से चार-छ: शायर 
एक ज़हनी मरीज़ा कद्दाला  
कुछ ख़वातीन जिनका ज़िक्र नहीं 
ख़ैर मुझको भी कोई फ़िक्र नहीं 
आएं-जाएं कोई बला से मेरी 
दोस्ती हो गई क़ज़ा से मेरी 
अब यही तौर चाहिए मुझको 
चाय एक और चाहिए मुझको। 

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all