विज्ञापन

अमजद इस्लाम अमजद की ग़ज़ल: भीड़ में इक अजनबी का सामना अच्छा लगा

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            भीड़ में इक अजनबी का सामना अच्छा लगा
        
                                                    
                            
सब से छुप कर वो किसी का देखना अच्छा लगा

सुरमई आँखों के नीचे फूल से खिलने लगे
कहते कहते कुछ किसी का सोचना अच्छा लगा

बात तो कुछ भी नहीं थीं लेकिन उस का एक दम
हाथ को होंटों पे रख कर रोकना अच्छा लगा

चाय में चीनी मिलाना उस घड़ी भाया बहुत
ज़ेर-ए-लब वो मुस्कुराता शुक्रिया अच्छा लगा

दिल में कितने 'अह्द बाँधे थे भुलाने के उसे
वो मिला तो सब इरादे तोड़ना अच्छा लगा

बे-इरादा लम्स की वो सनसनी प्यारी लगी
कम तवज्जोह आँख का वो देखना अच्छा लगा

नीम-शब की ख़ामुशी में भीगती सड़कों पे कल
तेरी यादों के जुलू में घूमना अच्छा लगा

उस अदू-ए-जाँ को 'अमजद' मैं बुरा कैसे कहूँ
जब भी आया सामने वो बेवफ़ा अच्छा लगा

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o

21 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all