विज्ञापन

अलीम जहाँगीर: साहिल के होंटों को चूमे कौन भला लहरों के सिवा

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            डसती शामों तपती सुब्हों जलती दोपहरों के सिवा 
        
                                                    
                            
हम तीरा-बख़्तों को हाए कुछ न मिला रहरों के सिवा 

आँखों के इन आईनों में हम को सारे 'अक्स मिले 
वर्ना क्या शीशों ने दिखाया लोगों को चेहरों के सिवा 

साहिल पर तो जो आता है प्यास बुझाने आता है 
साहिल के होंटों को चूमे कौन भला लहरों के सिवा 

महफ़िल-महफ़िल शे'र सुना कर मैं ने क्या पाया आख़िर 
इस बस्ती में कोई नहीं जैसे गूँगों बहरों के सिवा 

जिन के नाम सफ़र लिक्खा हो वहशत के बाज़ारों का 
वो दीवाने सहरा-सहरा क्यों भटकें शहरों के सिवा 

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10845 कविताएं

View Profile