विज्ञापन

अहमद फ़राज़: ये रास्ता भी इधर से उधर को जाता है

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            गुमाँ यही है कि दिल ख़ुद उधर को जाता है
        
                                                    
                            
सो शक का फ़ाएदा उस की नज़र को जाता है

हदें वफ़ा की भी आख़िर हवस से मिलती हैं
ये रास्ता भी इधर से उधर को जाता है

ये दिल का दर्द तो उम्रों का रोग है प्यारे
सो जाए भी तो पहर दो पहर को जाता है

ये हाल है कि कई रास्ते हैं पेश-ए-नज़र
मगर ख़याल तिरी रह-गुज़र को जाता है

तू 'अनवरी' है न 'ग़ालिब' तो फिर ये क्यूँ है 'फ़राज़'
हर एक सैल-ए-बला तेरे घर को जाता है

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

11 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all