विज्ञापन

Social Media Poetry: कुछ भी कर लो यार नहीं मिल पायेगा

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  कुछ भी कर लो यार नहीं मिल पायेगा 
यूँ  टिंडर  पर  प्यार  नहीं  मिल पायेगा 

झूला  तो मिल सकता है शहरों में भी 
सावन का  त्योहार  नहीं मिल पायेगा

प्यार न करना उससे वह शहजादी है
हार  मिलेगी  हार  नहीं मिल पायेगा
 
तुमने   बेहोशी   में   सपने   देखे   हैं 
सपनों को आकार नहीं मिल पायेगा
 
जिससे मिलना प्यार लुटा देना सारा
हर कोई हर बार नहीं मिल पायेगा !

साभार: ज्ञान प्रकाश आकुल की फेसबुक वाल से 
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all